रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच YouTube का बड़ा एक्शन, रूसी संसद के चैनल को किया ब्लॉक

मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को शुरू हुए 6 हफ्ते का वक्त बीत चुका है. रूस पर अमेरिका समेत कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. इस बीच अब वीडियो होस्टिंग सर्विस YouTube ने रूस की संसद का चैनल ब्लॉक कर दिया गया. रूसी संसद के निचले सदन के Youtube चैनल ‘द स्टेट डुमा’ (The State Duma) को ब्लॉक कर दिया है.

 



 

यूट्यूब चैनल पर थे 1,45,000 सब्सक्राइबर
चैनल ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर इस प्रतिबंध के बारे में जानकारी शेयर की. साथ ही कहा कि उसके यूट्यूब चैनल पर 1,45,000 सब्सक्राइबर थे. रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर दी गई प्रतिक्रिया में गूगल ने अपने इस कदम को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया. हालांकि, कहा कि कंपनी सभी लागू प्रतिबंधों और व्यापार अनुपालन कानूनों’ का पालन करती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

रूस ने चैनल बहाल करने की मांग की
रूस के सरकारी संचार नियामक ने मांग की है कि यूट्यूब रूसी संसद के चैनल को बहाल करे. स्टेट डुमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने संसद के यूट्यूब चैनल के खिलाफ की गई कार्रवाई को अमेरिका द्वारा नागरिकों की स्वतंत्रता एवं उनके अधिकारों के उल्लंघन का एक और उदाहरण करार दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

Saxo Bank ने भी लगाए प्रतिबंध
वहीं, इससे पहले Saxo Bank ने रूस व बेलारूस के क्लाइंट्स के साथ काम काम करने से इनकार कर दिया है. बैंक ने बयान जारी करते हुए रूस और बेलारूस के क्लाइंट्स को सूचित किया कि 6 जून से वह प्रतिबंधों के कारण उनके ब्रोकरेज खाते बंद कर देगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!