WhatsApp ETA Feature: अब फाइल्स शेयर करना हुआ बेहद आसान! जानें कैसे झटपट होगा ये काम

नई दिल्ली: वॉट्सएप (WhatsApp) दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. समय-समय पर वॉट्सएप अपडेट्स जारी करता रहता है जिससे यूजर्स को नए फीचर्स मिलते रहते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में ये पता चला है कि वॉट्सएप एक नया फीचर, ETA Feature जारी कर रहा है जिससे आपके लिए फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स आदि शेयर करना काफी आसान हो जाएगा और आपका काफी समय भी बच सकेगा. आइए जानते हैं कि ये फीचर क्या है और कैसे काम करता है..

 



 

WhatsApp का नया फीचर
WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सएप (WhatsApp) एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसका नाम ETA Feature है. इस फीचर से आपके लिए ऐप पर फाइल्स शेयर करना काफी आसान हो जाएगा. बड़ी फाइल्स शेयर करते समय पूरी फाइल को सेंड होने में कितना समय लगेगा, नया फीचर इस बारे में आपको सूचित करेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

फाइल्स भेजना हुआ बेहद आसान
अगर आप सोच रहे हैं कि ये फीचर किस तरह काम करता है तो हम आपको बता दें कि WABetaInfo ने जो स्क्रीनशॉट्स शेयर की हैं, उनके हिसाब से जब भी आप वॉट्सएप पर कोई डॉक्यूमेंट या फाइल शेयर करेंगे, तो आपको ऐप अनुमानित समय (estimated time) बताएगा कि आपकी फाइल को डाउनलोड या अपलोड होने में कितना समय लगेगा. इस तरह, फाइल्स के शेयर या डाउनलोड होने का इंतजार करने की जगह आप उतनी देर में कोई और काम कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

इन यूजर्स को मिल रहा है फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस फीचर को उन लोगों के लिए जारी किया गया है जो वॉट्सएप (WhatsApp) के बीटा वर्जन का इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सएप के ETA Feature को iOS, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप, सभी के बीटा वर्जन के लिए रोलआउट कर दिया गया है. इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि इस फीचर को बाकी यूजर्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि ऐसा जल्द ही होगा.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!