बेहद गरीबी में बीता था….टेरेंस लुईज का बचपन, आज अपने बेहतरीन कोरियोग्राफी के बदौलत… बन चुके है इतने संपत्ति के मालिक…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईज ने बीते 10 अप्रैल 2022 को अपना 47 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| टेरेंस लुईज आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में लोकप्रिय कोरियोग्राफर के तौर पर जाने जाते हैं और इन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के गानों में कोरियोग्राफी की है|

 



टेरेंस लुईज फिल्मों के साथ-साथ स्टेज शो, इंटरनेशनल स्टेज शो, और इंडियन रियलिटी शोज में भी अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी का जादू बिखेर चुके हैं और इन्होंने कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो की भी कोरियोग्राफी की है| टेरेंस लुईज का नाम वर्तमान समय में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय फोटोग्राफर के लिस्ट में शुमार हो चुका है|

टेरेंस लुईज ने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के बदौलत इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है और आज पूरी दुनिया भर में टेरेंस लुईज के डांस के करोड़ों दीवाने मौजूद है| आपको बता दें जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईज ने जैज, बैले और कंटेंपरी डांस की बारीकियां को एल्विन ऐली अमेरिकन डांस थिएटर से सीखा है |

इतना ही नहीं टेरेंस लुईज ने न्यूयॉर्क के मार्था ग्राहम सेंटर ऑफ कंटेंपरेरी डांस से भी कई सालों तक ट्रेनिंग लिया है| कोरियोग्राफी के क्षेत्र में इतनी ट्रेनिंग लेने के बाद और अपनी मेहनत के बदौलत टेरेंस लुईज ने आज इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है इन्होंने खुद को एक सफल और लोकप्रिय डांसर व कोरियोग्राफर के रूप में स्थापित करने में कामयाब हुए हैं|

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

टेरेंस लुईस का जन्म मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक चॉल में हुआ था और यहां एक छोटे से घर में टेरेंस लुईस अपने 7 भाई बहनों के साथ रहते थे| टेरेंस लेस का बचपन बेहद गरीबी में बीता था और जहाँ इनके पिता एक फैक्ट्री में काम किया करते थे वही इनकी मां कपड़ों की सिलाई करती थी ।

टेरेंस को बचपन से ही डांस का बेहद शौक था और उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर स्कूल के मंच से शुरुआत करने के बाद रियलिटी शो के मंच तक पहुंचे और मौजूदा समय में टेरेंस लुईस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुके हैं|

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

आपको बता दें टेरेंस लुईज एक सफल कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ अपना एक डांसिंग इंस्टिट्यूट भी चलाते हैं जहां पर टेरेंस लुईज डांसिंग में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वालों को डांस की ट्रेनिंग देते हैं और इनके डांस इंस्टिट्यूट का नाम ‘टेरेस लुईस कंटेंपरेरी डांस कंपनी’ है।टेरेंस लुईज ने अपने टैलेंट और काबिलियत के बदौलत डांसिंग की दुनिया में बेशुमार नाम और शोहरत हासिल किया है और इतना ही नहीं इन्होंने ‘डांस वेब यूरोप ‘ की स्कॉलरशिप भी अपने नाम किए हैं|

टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री टेरेंस लुईज ने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी का लोहा मनवाया है | टेरेंस लुईज को सबसे बड़ा ब्रेक आमिर खान की फिल्म ललगान से मिला था और इसके बाद टेरेंस लुईजने अपने कैरियर में झंकार बीट्स,नाच,आयशा, इसी लाइफ में, व्हाट्स योर राशि जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में कोरियोग्राफी की है |

वही टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज की भूमिका निभाने के बाद टेरेंस लुईज ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली थी जिसके बाद टेरेंस लुईजको फिल्मों में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला था| टेरेंस लुईजने नच बलिए और हिंदुस्तान के हुनरबाज जैसे कई पॉपुलर रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं|बात करें टेरेंस की कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेरेंस लुईस की नेट वर्थ लगभग 3-6 मिलियन डॉलर हैंजो की भारतीय रुपयों में लगभग 45 करोड़ रुपये के बराबर है |

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!