गर्मी का सितम: देनी पड़ रही ‘अग्निपरीक्षा’!, इन जिलों में लू को लेकर….येलो अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों को ‘अग्निपरीक्षा’ देनी पड़ रही है। भोपाल में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

 



देश में सर्वाधिक तापमान प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने ग्वालियर-चंबल संभाग, भोपाल, विंध्य और बुंदेलखंड संभाग के 10 जिले में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

वहीं ग्वालियर चंबल में सूरज का सितम जारी है। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

आज से 3 मई तक लू चलने का अनुमान है। बताया जाता है कि 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है पारा। तेज धूप और लू के थपेड़ों लोग झुलस रहे हैं।

दूसरी ओर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और मुंगेली में आज से लू चलने का अनुमान है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में पारा बढ़ सकता है। उत्तर से आने वाली गर्म और शुष्क हवा तापमान बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

प्रदेश में कल सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़ रहा, जहां 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। यहां पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!