मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर: Weather department alert in cg : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती। मौसम विभाग ने लू के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है।

 



 

Weather department alert in cg : बता दें ​कि प्रदेश में बीते सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान के चलते कई शहरों में लू के हालात बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में भी पारा 43 के आसपास पहुंच गया। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो गुरुवार को मुंगेली शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

 

 

Weather department alert in cg : बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्र ने कहा कि आज अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है। तो वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर लू चलने के भी तो संभावना है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 5 सौ लोगों की घर वापसी कराई गई, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मतांतरित लोगों के पैर धोया
error: Content is protected !!