गर्मियों में सौंफ को खाने के अनगिनत फायदे, हैरत में डाल देंगे ये टिप्स

चंडीगढ़: सौंफ और मिश्री खाने के फायदे शायद ही सबको पता होंगे. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और धूप से बचने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं. सौंफ (Saunf) भी इन्हीं में से एक है. ये एक अच्छे माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है, वहीं, सौंफ का सेवन गर्मी के कहर से बचाने में भी काफी मददगार साबित होता है. आप सौंफ के कुछ टेस्टी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करके गर्मी को आसानी से मात दे सकते हैं. सौंफ और मिश्री को एक साथ खाने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे.

 



 

सौंफ को खाने के एक या दो नहीं, बल्कि अनगिनत फायदे हैं. एनीमिया से लेकर वजन घटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब सवाल यह है कि सौंफ को अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जाए.

 

इसमें जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. जो आपकी हेल्थ को बेहतर बनाते हैं.
गर्मी में सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से पेट को ठंडक मिलती है. ये दोनों चीजें आंखों के लिए वरदार हैं. आइये जानते हैं सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

बनाएं सौंफ का पाउडर
अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप सौंफ को अलग-अलग तरह से किस तरह अपनी डाइट में शामिल करें तो यह तरीका अपनाएं. इसके लिए आप पहले सौंफ को हल्का सा तवे पर रोस्ट कर लें. अब इसे पीसकर पाउडर बना लें. अब आप इस पाउडर को अपनी सब्जी से लेकर तरह-तरह की स्टफिंग, सलाद, सूप आदि तक में शामिल कर सकते हैं। यह आपको स्वस्थ पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा।

 

पाचनतंत्र मजबूत बनता है- सौंफ और मिश्री खाने से केवल मुहं में फ्रेशनेस ही नहीं आती बल्कि इससे खाने को पचाने में भी मदद मिलती है. सौंफ में ऐसे कई पाचक गुण होते हैं जिससे पाचन की प्रक्रिया तुरंत एक्टिव हो जाती है. खाने से बाद सौंफ और मिश्री खाने से भोजन जल्दी पचता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

आंखों के लिए फायदेमंद- सौंफ और मिश्री खाने से आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है. इससे दृष्टि में सुधार आता है. आप सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाएंगे तो इससे आपके विजन में सुधार आएगा और धीरे-धीरे आपका चश्मा हटाने में भी मदद मिलेगी.
खांसी-जुकाम में आराम- अगर आपको खांसी और गले में खराश हो रही है तो आपको सौंफ और मिश्री खानी चाहिए. इसमें मौजूद औषधीय गुण आपको सर्दी खांसी से राहत दिलाएंगे.

सौंफ का पानी
गर्मी में रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है. इससे न सिर्फ आप फ्रेश और एक्टिव महसूस करते हैं बल्कि पेट में कब्ज और एसीडिटी और पेट दर्द जैसी समस्यांओ से भी राहत मिलती है.

सौंफ का शरबत
गर्मियों में शरबत पीना भला किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में सौंफ का शरबत हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है. सौंफ का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मददगार होता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों का खबर सीजी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

error: Content is protected !!