PM मोदी के बाद मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने भी दिखाया बड़ा दिल, कार-बाइक चलाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.. जानिए क्या है माजरा.

नई दिल्ली: prices of electric vehicles :  पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। पीएम ने शनिवार रात उत्पात शुल्क में कटौती की घोषणा किया। इस ऐलान के बाद अब अन्य सभी वस्तुओं के दाम में भी कमी के आसार बढ़ गए हैं। वहीं अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कार बाइक चलाने वालों को गुड न्यूज दी है।

 



 

 

मंत्री ने कहा है कि अगले दो साल में इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी मंत्री इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल की कीमतों को लेकर बयान दे चुके हैं वहीं ताजा बयान से कार बाइक चलाने वालों को सुकुन देने वाली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा क‍ि प्रौद्योगिकी और हरित ईंधन में तेजी से प्रगति से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम हो जाएगी। यानी इससे आम लोगों को फायदा होगा। अगले दो साल में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल की कीमत हो जाएगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक क्रांत‍ि ला सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की गति बढ़ने से देश में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी। इलेक्‍ट्र‍िक ईंधन जल्द वास्तविकता बन जाएगा। इससे प्रदूषण के स्‍तर में कमी आएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता
prices of electric vehicles :  बता दें कि भारत में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके जनता को बड़ी राहत ही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये टैक्स घटाया है। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद केरल और राजस्थान सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!