Vi के इस नए प्लान में फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, जाने कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

नई दिल्ली : Disney + Hotstar subscription available for free : IPL 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। लोग अब इसके फाइनल मैच को देखने के लिए उत्सुक है। अगर आप भी सस्ते में IPL देखना चाहते हैं तो आप Vi के नए प्लान का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी 151 रुपए में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन दे रही है।

 



Vi अपने 151 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। इसके अलावा इस प्लान में डेटा भी दिया जाता है। कंपनी नए 151 रुपये वाले ऐड ऑन पैक में 8GB डेटा देती भी दे रही है। इस हाई स्पीड डेटा की वैलिडिटी 30 दिनों की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

आपको बता दें Vodafone Idea का ये प्लान ऐड-ऑन पैक है। इस वजह से इस इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेज के बेनिफिट्स आपको नहीं मिलेंगे।

केवल मोबाइल पर ही कर पाएंगे यूज

हालांकि, इस ऐड-ऑन पैक के साथ VI Disney+ Hotstar का 3 महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है। इस वजह से आप केवल मोबाइल पर ही Disney+ Hotstar को यूज कर पाएंगे। इससे आप IPL 2022 के मैच, मूवी और टीवी शोज के अलावा हॉटस्टार के एलिजिबल कंटेंट को भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

इससे पहले VI ने यूजर्स के लिए Vi Hero Unlimited Campaign लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को कई ऑफर्स दिए जाते हैं। इसमें कंपनी 2GB एक्सट्रा डेटा के अलावा अनलिमेटेड नाइट डेटा भी देती है।

एक साल के सब्सक्रिप्शन के लिए ये है प्लान
एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी 499 रुपये, 601 रुपये, 901 रुपये, 1066 रुपये और 3099 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय पहले SonyLIV सब्सक्रिप्शन के साथ 82 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था।

error: Content is protected !!