चोरी-छिपे लॉन्च हुआ 12 हजार रुपये वाला Motorola का तगड़ा Smartphone, तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा; जानिए फीचर्स..

Motorola मे यूरोप में इस महीने की शुरुआत में Moto E32 को लॉन्च किया था. ठीक वैसे ही कंपनी ने चोरी-छिपे Moto E32s नाम के फोन को लॉन्च कर दिया है. Moto E32s में 6.5-इंच का डिस्प्ले, 16MP का कैमरा और 5,000mAh की तगड़ी बैटरी है. स्मार्टफोन के डिजाइन को भी खूब पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं Moto E32s की कीमत और धमाकेदार फीचर्स…Moto E32s की कीमत 149 यूरो (12,300 रुपये) है. इसे मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे रंग में खरीदा जा सकेगा. हैंडसेट के भारत में 27 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है.

 



 

 

Moto E32s Specifications

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

Moto E32s में पंच-होल डिजाइन और मोटी चिन के साथ 6.5-इंच की स्क्रीन है. यह 720 x 1600 पिक्सल का एचडी+ रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करता है. इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसके रियर कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है.

 

Moto E32s Battery

E32s MediaTek Helio G37 चिपसेट द्वारा संचालित है. यह 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस Android 12 OS के साथ प्रीलोडेड आता है. इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

Moto E32s में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है. यह वाई-फाई, VoLTE, ब्लूटूथ 5.0 और IP68 रेटेड चेसिस जैसी अन्य सुविधाओं के साथ आता है. हैंडसेट का माप 163.95 x 74.94 x 8.49 mm और वजन लगभग 185 ग्राम है. Moto E32s के फीचर्स और डिजाइन लगभग Moto E32 के समान हैं. चिपसेट विभाग में एकमात्र ध्यान देने योग्य अंतर है. E32 Unisoc T606 चिप से लैस है, जबकि E32s Helio G37 के साथ आता है.

error: Content is protected !!