XUV 700, Scorpio N के बाद अब XUV900 लॉन्च करेगी…. Mahindra, जल्द उठ सकता है पर्दा, Scorpio N के साथ मचाएगी…धमाल जानिए इसके बारे में…

नई दिल्ली: देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एक के बाद एक नई गाड़ियां लॉन्च कर रही है। XUV700 के बाद अब कंपनी Mahindra Scorpio N को जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है।



कंपनी ने बीते दिनों Mahindra Scorpio N का टीजर जारी करते हुए इसके सभी XUV का बाप बताया था। इसी बीच खबर आ रही है कि कंपनी साल 2023-24 में Mahindra XUV900 बाजार में पेश कर सकती है। Mahindra XUV900 को लेकर मीडिया जगत में जमकर चर्चा हो रही है।

मिलेगा दमदार इंजन

Mahindra XUV900 Launch टाटा मोटर्स केपूर्व चीफ डिजाइनर प्रताप बोस के महिंद्रा में आने के बाद लगातार नए-नए डिजाइन वाली एसयूवी आ रही है और इसी कड़ी में अब एक्सयूवी900 भी आएगी, जो कि कूपे स्टाइल की एसयूवी होगी। बोस इसे डिजाइन करेंगे और यह लग्जरी सेगमेंट की एसयूवी होगी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 2.0 लीटर 4 सिलिंडर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही 2.2 लीटर 4 सिलिंडर mHawk डीजल इंजन होगा। जहां इसका पेट्रोल इंजन 185bhp तक की पावर जेनरेट कर सकेगा, वहीं इसका डीजल इंजन 210bhp तक की पावर जेनरेट करेगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन के बारे में फिलहाल किसी तरह की जानकारी नहीं आ रही है।

ऐसा होगा गाड़ी का फीचर्स और लुक

अपकमिंग एसयूवी Mahindra XUV900 के संभावित लुक और फीचर्स की बात करें तो यह देखने में काफी अलग हो सकती है और इसका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक होगा।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

दरअसल, महिंद्रा अब अपनी कारों के डिजाइन पर काफी काम कर रही है। वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ ही अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत सभी जरूरी फीचर्स होंगे।

आपको बता दें कि आने वाले महीनों में महिंद्रा अपनी 3 नई इलेक्ट्रिक कारों को भी अनवील करने वाली है, जिसमें एक मॉडल एक्सयूवी900 इलेक्ट्रिक भी हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

error: Content is protected !!