गेहूं-आटे की कीमतों में उछाल, महंगाई को लेकर RBI ले सकती है… ये बड़े फैसले पढ़िए

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI की कोशिशों का असर दालों और तेल पर दिखा दिखाई दे रहा है। इस बीच टमाटर और आलू बढ़ती कीमतें आरबीआई की इस कोशिश पर पानी फेरती नजर आ रही है।



उपभोक्ता मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार एक महीने में टमाटर 31.64 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 52.32 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसके अनुसार इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आलू का के दाम भी 20.93 से बढ़कर 24.12 रुपये किलो हो गया है।

बता दें RBI ने पिछले महीने 4 तारीख को रेपो दर में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था और अनुमान है कि यह 8 जून को भी दरों को बढ़ा सकता है। इसपर खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि दक्षिण भारत में टमाटर की कीमतें दो हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी। बता दें देश में कुछ हिस्सों में टमाटर 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

इसपर उन्होंने कहा कि दिल्ली में टमाटर का भाव स्थिर है और जिन हिस्सों में इसकी कीमतें बढ़ी हैं, वहां बारिश होने की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए RBI रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकती है।

गेहूं-आटा और दाल की कीमतें बढ़ी

केंद्र सरकार ने 13 मई को गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर गेहूं की कीमतें कम करने की कोशिश की थी, लेकिन यह अभी भी महंगा होता जा रहा है। एक महीने में 28.75 से 29.57 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब आटा का भाव 29.29 से बढ़कर 33.44 रुपये किलो हो गया। इसका असर दाल पर भी पड़ा है। मूंग दाल 102.27 से 102.8 रुपये प्रति किलो जबकि मसूर दाल 96.40 से 96.83 रुपये पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

तेल की कीमतों में गिरावट

एक रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में पाम तेल की कीमतें 157.69 रुपये लीटर से घटकर 155.94 रुपये हो गई हैं। सरसों के तेल का भाव 184.95 से घटकर 183.16 रुपये हो गया है। चाय की पत्ती 286.97 से कम होकर 284.21 रुपये और प्याज का दाम 24.16 से गिर कर 23.81 रुपये पर आ गया है। नमक 19.48 से 19.49 रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनने वाली सड़क का छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया भूमिपूजन, टेमर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

error: Content is protected !!