JIO ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 399 रुपये में मिलेगा 3300GB डेटा, जानिए इस खास प्लान के बारे में

हाई-स्पीड इंटरनेट आजकल यूजर्स की जरूरत बन गया है। कंपनियां भी यूजर्स की इस डिमांड को समझती हैं। यही कारण है कि इस वक्त मार्केट में एक से बढ़कर एक ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद हैं, जो फास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ कई अडिशनल बेनिफिट भी देते हैं।



हम आज आपके लिए एक ऐसा प्लान के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें 400 रुपये से कम में 3300GB डेटा मिलता है।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

399 रुपये की कीमत वाले इस प्लान के साथ यूजर्स को 30 Mbps की फास्ट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। डेटा के अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

यहां एक बात जो नोट करने वाली है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को अपलोड और डाउनलोड स्पीड एक बराबर मिलेगी, यानी अगर आप इस प्लान से रीचार्ज करते हैं तो आपको 30Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

आप भी इस प्लान को रीचार्ज करवाने का सोच रहे हैं तो एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इस प्लान के साथ आपको 18 प्रतिशत का जीएसटी चार्ज भी देना होगा। जी हां, 399 रुपये पर 18 प्रतिशत का जीएसटी 71.82 रुपये लगेगा, यानी ये प्लान आपको 470 रुपये का पडेगा।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

 

error: Content is protected !!