ईडी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सम्मन भेजने पर इंजी. रवि पांडेय ने दी प्रतिक्रिया

जांजगीर-चाम्पा. ’’नेशनल हेराल्ड का मुद्दा पहले भी उठ चुका है, बेबुनियाद था, इसलिए आज तक परिणाम तक नहीं पहुंचा.’’ ईडी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सम्मन भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने उक्त बातें कही है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

उन्होने आगे कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा एक शिकायत पर जिसमे एफ आई आर नही हुई, केन्द्रीय ईडी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मोतीलाल वोरा के विरूद्ध जांच शुरू की उन्होने पाया कि इस पर मामला नही बनता, इसलिए 2015 मे इस केस को बंद कर दिया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि केन्द्रीय ईडी द्वारा पुनः 2018 और अब 2022 मे पुनः समन भेजा गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

इस तरह बिना सबूत के बार-बार केस को खोलना संदेह को जन्म देता है। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी ईडी के सामने प्रस्तुत हो उनके सारे सवालो का जवाब देेगे परंतु देश की जनता जानना चाहती है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलो के नेताओं के विरूद्ध ही केन्द्रीय ईडी, केन्द्रीय सीबीआई और आई टी कार्यवाही क्यो?

error: Content is protected !!