छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री की अचानक थम गई सांस, यात्रियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर।  ट्रेन में सफ़र कर रही गर्भवती महिला यात्री की मौत हो गई है। अचानक मौत से यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा।



जानकारी के अनुसार महिला जांजगीर चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जालंधर से बिलासपुर के लिए यात्रा कर रही थी। इस दौरान अचानक महिला की सांस थम गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से महिला की मौत होने की खबर है। ​फिलहाल पुलिस शव बरामद कर अस्पताल भेजा है।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

error: Content is protected !!