छत्तीसगढ़: राजधानी वासियों को सीएम भूपेश बघेल देंगे बड़ी सौगात, करेंगे 1 सौ 56 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण.. पढ़िए

रायपुर: CM Bhupesh Baghel will give a big gift to capital : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को राजधानीवासियों को ऐसी सौगात देने वाले हैं जिसका लोग दशकों से इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को निमोरा में 90 एमएलडी और कारा में 35 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी समेत 1 सौ 56 करोड़ रुपए के कार्यों लोकापर्ण करेंगे। इन एसटीपी की शुरुवात से रायपुर समेत कई शहरों को पानी देने वाली जीवनदायनी नदी खारुन प्रदूषण से बचाने के लिए सबसे बड़ा कदम साबित होगा।

 



 

 

12 गंदे नालों का पानी पहले प्लांट में होगा साफ
CM Bhupesh Baghel will give a big gift to capital : इन एसटीपी की शुरुवात से खारून में गिरने वाले 12 गंदे नालों का पानी पहले प्लांट में साफ होगा उसके बाद नदी में छोड़ा जाएगा, इस पानी का दोबारा उपयोग भी किया जा सकेगा। इसमें 11 नालों छोकरा नाला, अछोरी नाला, उरकुरा नाला, दलदल सिवनी नाला, सड्डू नाला, तेलीबांधा नाला, आमासिवनी नाला, लाभांडी नाला,जोरा नाला, फुण्डहर नाला, अमलीडीह नाला के पानी को साफ कर उपचारित किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

 

 

इन जगहों में भी लोकार्पण करेंगे सीएम
CM Bhupesh Baghel will give a big gift to capital : एसटीपी के लोकापर्ण के अलावा मुख्यमंत्री जोरा में 10 लाख लीटर,भनपुरी में 32 लाख लीटर और बोरियाखुर्द में 25 लाख लीटर वाली पानी टंकियों का लोकार्पण करेंगे जिससे उस क्षेत्र के 2 लाख से ज्यादा लोगों को नलों के माध्यम से मीठापानी घर पहुंचकर मिलेगा। लोकापर्ण कार्यक्रम 27 जून को शाम 5 बजे निमोरा में आयोजित होगा। जिसमें नगरीय प्रशासन विकास मंत्री,महापौर, सभापति समेत सासंद,विधायक और नगर निगम के पार्षद मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!