Bhabi Ji Ghar Par Hai के ‘विभूति नारायण’ के पास नहीं था जब कोई काम, बॉलीवुड के इस स्टार ने की मदद

Aasif Sheikh Revealed Salman Khan Helped Him: आसिफ शेख (Aasif Sheikh) टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) में ‘विभूति नारायण मिश्रा’ के किरदार के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. वो शो की शुरुआत से ही इस किरदार को निभा रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) सुनहरे दिल वाले इंसान कहलाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के बुरे वक्त में हमेशा उनकी मदद की है. ऐसे में आसिफ शेख ने भी उस वक्त को याद किया जब सलमान ने उनके बुरे दौर में साथ दिया था.



 

 

सलमान खान ने दिया साथ

‘भाभी जी घर पर है’ में चार चांद लगा देते हैं. आज भले ही वो एक शानदार जिंदगी बिताते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि इस शो से पॉपुलर होने से पहले एक्टर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. आसिफ शेख ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘करण-अर्जुन’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘दूल्हे राजा’ जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि, आसिफ के लिए उनकी जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी. एक वक्त था जब एक्टर के पास काम नहीं था और तब सलमान खान ने उन्हें इससे उबरने में मदद की थी. इस बारे में खुद आसिफ शेख ने एक इंटरव्यू में बताया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

 

 

इंटरव्यू में किया खुलासा

आसिफ शेख ने शेयर किया, ‘सलमान खान के साथ मेरी दोस्ती बहुत लंबी है. ये वे वक्त था जब सलमान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ और मेरी फिल्म ‘यारा दिलदरा’ रिलीज हुई थी. तब से हम दोस्त हैं. वो एक फैमिली फ्रेंड की तरह हैं. सलीम अंकल मुझे बहुत प्यार करते हैं. सलमान भी मेरी बहुत इज्जत करते हैं और प्यार करते हैं.’ आसिफ ने आगे कहा- ‘कई बार हम महीनों तक नहीं मिलते लेकिन जब भी मिलते हैं हम एक ही पेज पर होते हैं. मैं सच में सलमान की तारीफ करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे कुछ अच्छी फिल्में दीं जब मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था’.

इसे भी पढ़े -  इस हफ्ते लॉन्‍च होगी MG Majestor, बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की टेंशन

error: Content is protected !!