सस्ते में हवाई सफर का मौका, सिर्फ 1300 रुपए में कर सकते हैं यात्रा, ऐसे करें टिकट की बुकिंग

नई दिल्लीः यदि आप फ्लाइट से देश के किसी भी हिस्सें में जाने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अब आप सस्ते में हवाई यात्रा कर सकते हैं।



दरअसल, प्राइवेट एयरलाइन एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) ने कई डोमेस्टिक रूट्स पर सस्‍ती दरों पर टिकट के लिए सेल शुरू की है। इसके तहत आप 31 मार्च 2023 तक सफर करने के लिए इस सेल में सस्‍ती दरों पर टिकट बुक कर सकते हैं।

एयरलाइन ने कहा कि इस ऑफर के तहत सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्दी ही आप अपनी बुकिंग करवा लें। इतना ही नहीं, इस ऑफर के तहत सभी तारीख, फ्लाइट्स या रूट्स के लिए टिकट उपलब्ध नहीं होंगी। ये चुनिंदा रूट्स और फ्लाइट्स के लिए ही मिलेंगी।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

पहले आओ, पहले पाओ ऑफर

एयरलाइन ने जानकारी दी है कि यह ऑफर केवल एयरएशिया इंडिया की I5 घरेलू उड़ानों पर लागू है। इतना ही नहीं, यह एक लिमिटेड इन्वेंट्री ऑफर है, जिसमें पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध है। NeuPass सदस्यों के लिए किराया 1,300 रुपये से शुरू होगा। इस किराये में बेस फेयर, टैक्स, एयरपोर्ट चार्जेज भी शामिल हैं।

हालांकि इसमें कन्वीनिएंस फीस या एंसिलरी सर्विसेज शामिल नहीं हैं। यानी अब आप बेहद सस्ते में हवाई यात्रा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

अभी हाल ही में एयर एशिया ने कुछ दिन पहले ही उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देश के पांच प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। ये उड़ानें आने वाले पांच अगस्‍त से शुरू होंगी।

इसके तहत लखनऊ से दिल्‍ली, गोवा, बेंगलुरू, कोलकाता और मुंबई के लिए फ्लाइट का संचालन होगा। लखनऊ से इन शहरों के लिए हर दिन फ्लाइट उपलब्‍ध होंगी।

error: Content is protected !!