राम गोपाल वर्मा की फिल्म ने रचा इतिहास, एक झटके में टूट गए बाहुबली, केजीएफ और पुष्पा के रिकॉर्ड

मुंबई । राम गोपाल वर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। वे इंडियन सिनेमा के पहले ऐसे फिल्मकार बन गए हैं। जिनकी फिल्म एक साथ 40 हजार स्क्रीन पर रिलीज हो रही हैं। राम गोपाल की अपकमिंग मार्शल आर्ट पर बेस्ड फिल्म लड़की ने ये कारनामा कर दिखाया हैं।



आपको बता दें कि बॉलावुड और साउथ इंड्रस्ट्री के इतिहास में आज तक किसी भी भारतीय फिल्म को इतने ज्यादा स्क्रीन नहीं मिले थे। केजीएफ 10 हजार प्लस स्क्रीन में प्रदर्शित हुई थी। ऐसे में रामू की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें लगा रहे हैं। वर्मा काफी लंबे समय से फ्लॉप चल रहे हैं।

error: Content is protected !!