मां के Birthday पर 15 साल के बेटे ने किया सुसाइड, नोट में लिखा-दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा आपको देकर जा रहा हूं. आगे पढ़िए…

अलवर. जिले के बहरोड में एक 15 वर्षीय स्टूडेंट की सुसाइड ने सबको चौंका दिया है। लड़के ने सुसाइड अपनी मां के जन्मदिन पर की। अपनी मौत को उसने मां के लिए बर्थडे गिफ्ट बताया।

 



 

 

वजह पूरी तरह स्प्ष्ट नहीं है, लेकिन स्टूडेंट ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसके हिसाब से उसकी स्कूल ड्रेस नहीं आई थी। बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दी।

 

 

यह है चौंकाने वाला पूरा मामला..
पिता का पहले ही निधन हो चुका है मृतक छात्र रोहित है एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास का स्टूडेंट था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां कंचन पति की मौत के बाद कोटे पर हरियाणा बॉर्डर के पास गांव भगवाड़ी खुर्द के गवर्नमेंट हायर सेकंडी स्कूल में टीचर हैं। इनका बहरो के वार्ड- 2 में ओम अस्पताल के पास स्थित कॉलोनी में घर है। यह उन्होंने किराए पर ले रखा है। रोहित की एक बहन है, जो इस समय अपने मामा के यहां 12वीं क्लास में पढ़ती है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

मामले की जांच कर रहे ASI राजकमल जाब्ते के अनुसार मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमे रोहित ने मरने से पहले अपनी मां के लिए कुछ लिखा है। इसमें लिखा कि मां अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नहीं होगी। दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा में आपको देकर जा रहा हूं। बर्थडे गिफ्ट- हैप्पी बर्थडे मम्मी। माना जा रहा है कि मां अकसर स्कूल लेट हो जाती थी। इसके पीछे रोहित खुद को जिम्मेदार मानता था। हालांकि इस सुसाइड के पीछे एक बड़ी वजह बच्चे की स्कूल ड्रेस में देरी होना है। किसी कारण से बच्चे की स्कूल ड्रेस अब तक नहीं आई थी। पुलिस थाने में शिकायत ग्राम पंचायत गुंती के सरपंच अनिल कुमार मीणा ने दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

वजह अभी भी क्लियर नहीं
जिस समय यह घटना हुई, मां घर में मौजूद नहीं थी। जब वो घर लौटी, तब इसका पता चला। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के साथ ही छानबीन शुरू की। स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा बनाया था। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड की असली वजह पता चल सके। स्टूडेंट कई दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। लेकिन उसके दिमाग में क्या चल रहा था, किसी को अंदाजा नहीं लगा। घटना शुक्रवार को हुई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!