ASIA’S RICHEST WOMAN: एशिया की सबसे अमीर महिला बनीं यह भारतीय महिला, चीन की यांग हुआयान को पछाड़ रचा नया कीर्तिमान

भारत को गर्वान्वित करने वाली एक खबर आई है। अब एशिया की सबसे अमीर महिला भारत की ही एक महिला बन गई हैं। उनका नाम है सावित्री जिंदल। बता दें कि इससे पहले चीन की यांग हुआयान एशिया की सबसे अमीर महिला थीं।



यांग हुआयान की संपत्ति पहले 23.7 अरब डॉलर थी जो अब घट कर 11 अरब डॉलर ही रह गई है। वहीं, यदि सावित्री जिंदल की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में उनकी संपत्ति करीब 11.3 अरब डॉलर आंकी गई है।

सावित्री जिंदल मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं और स्वर्गीय ओ.पी जिंदल की धर्मपत्नि हैं जो कि मेटल्स और बिजली उत्पादन के कारोबार से जुड़ी हुई हैं।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

भारत की 10वीं सबसे अमीर शख्सियत

यदि सावित्री जिंदल की संपत्ति की बात की जाए तो जनवरी की तुलना में जुलाई में कुछ कमी आई है, इसके बावजूद उन्होंने चीनी महिला से सबसे अमीर होने का तमगा छीन लिया। सावित्री जिंदल वर्तमान में देश की 10वीं सबसे अमीर हैं। बता दें कि 2005 में जब उनके पति ओ पी जिंदल की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हुई तो उन्होंने जिंदल ग्रुप की कमान संभाली।

जिंदल समूह का स्टील उत्पादन में भी दखल है, देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर शुमार है। इसके साथ ही जिंदल समूह सीमेंट, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम करता है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

दुनिया में 164वें स्थान पर पहुंची सावित्री

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अरबपतियों की लिस्ट में सावित्री 164 वें स्थान पर पहुंच गई हैं। यदि एशिया के सबसे अमीर शख्स के बारे में बात की जाए तो वो भी भारत के ही गौतम अडाणी हैं। जिनके पास वर्तमान में 9.35 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। अमीरी के मामले में पिछले कुछ समय से भारतीयों ने लगातार विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि भारत के लिए काफी गर्व की बात है।

error: Content is protected !!