Ameesha Patel को मिली बड़ी राहत, ढाई करोड़ रुपये के लेन-देन में कोर्ट ने दिया ये आदेश. पढ़िए..

Ameesha Patel Case Supreme Court Stays Criminal Proceedings: एक्ट्रेस अमीषा पटेल(Ameesha Patel) को एक बड़ी राहत मिली है. एक्ट्रेस पर लेन-देन के मामले में केस किया गया था जिसको लेकर वो काफी परेशान भी थीं. अब इस केस में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक फैसला सुनाया है जिससे अमीषा को काफी राहत मिली होगी. इस फैसले में अमीषा पटेल को ढाई करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले में अच्छी खबर मिली है. आइए डिटेल में जानते हैं कि अमीषा पटेल पर किस बात के लिए केस हुआ और कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है..

 



 

 

Ameesha Patel पर इस बात के लिए हुआ मुकदमा

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

अमीषा पटेल एक फिल्म बना रही थीं जिसके प्रोडक्शन के लिए उन्हें अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने ढाई करोड़ रुपये दिए थे. न ही फिल्म बनी और अमीषा पटेल ने न ही पैसों को लौटाया. ऐसा कहा जा रहा है कि अमीषा और कुणाल गूमर (Kunal Goomer) ने जब पैसे लौटाए तो चेक बाउन्स हो गया. इसी बात पर अमीषा के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउन्स का केस कर दिया गया था. अमीषा पर भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत और परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 (चेक बाउंस)के तहत केस फाइल हुए.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

Court से मिली बड़ी राहत

आपको बता दें कि पहले इस केस को झारखंड कोर्ट में सुना गया और तब भी बात नहीं सुलझी तो ये केस सुप्रीम कोर्ट तक आया. सुप्रीम कोर्ट में Justice BR Gavai और Justice PS Narasimha की बेंच ने यह ऑर्डर किया कि भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के आधार पर होने वाली क्रिमिनल प्रोसीडिंग्स को तुरंत रोक दिया जाए. हालांकि परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 (चेक बाउंस)के तहत किया गया केस अभी भी जारी है और इसपर कार्रवाही होगी.

error: Content is protected !!