‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान के परिवार को राहत, सौम्या टंडन की मदद से चुकाया 50 लाख का लोन

‘भाबी जी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार कर मशहूर हुए एक्टर दीपेश भान का इसी साल जुलाई में अचानक निधन हो गया। उनके परिवार के साथ दोस्तों और फैन्स के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। दीपेश अपने पीछे पत्नी और 18 महीने के बेटे को छोड़ गए हैं। उनके जाने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। दीपेश ने 50 लाख का होम लोन लिया था। उनके जाने के बाद इसका भार उनकी पत्नी पर आ गया। दीपेश के साथ सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने उनके परिवार के लिए सभी से आर्थिक योगदान की गुजारिश की थी। अब इस पर लेटेस्ट अपडेट है कि फंडरेजर की मदद से उनके परिवार ने ये रकम जुटा ली है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

फैन्स का भी किया शुक्रिया

दीपेश की पत्नी मेघा ने दिवंगत एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और फैन्स का शुक्रिया जताया और कहा कि उन्होंने लोन की राशि चुका दी है।

 

 

एक महीने में चुकाया लोन

वीडियो में दीपेश भान की पत्नी कहती हैं, ‘पति के निधन के बाद इमोशनली बहुत डिस्टर्ब हो गई थी। इसके साथ फाइनेंशियली भी डिस्टर्ब थी। इस घर का लोन था मुझपे और कोई रास्ता नहीं था कि इस लोन को कैसे खत्म करूं। ऐसा कोई सपोर्ट नहीं था कि ये घर का लोन खत्म कर पाऊं जो काफी बड़ा अमाउंट था लेकिन फिर मेरी जिंदगी में सौम्या जी (टंडन) आईं जो भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार करती थीं, उन्होंने मेरी इतनी मदद करी कि एक महीने में ही हमने लोन खत्म कर लिया।‘

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

 

प्रोड्यूसर ने भी की मदद

मेघा ने आगे कहा, ‘मैं उनको दिल से थैंक्यू बोलना चाहती हूं। ये वीडियो बनाने का मेरा लक्ष्य ये है कि उनको मैं थैंक्स करना चाहती हूं जिससे ज्यादा से ज्यादा से लोगों तक मैं अपनी बात पहुंचा सकूं।‘ इसके अलावा उन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ की प्रोड्यूसर बिनायफर कोहली का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी मदद की।

 

 

 

क्रिकेट खेलते वक्त बिगड़ी तबीयत

बता दें कि 26 जुलाई को दीपेश भान अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे तभी वो अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!