चंपक चाचा का ध्यान रखना गोकुलधामवालों को पड़ा भारी, अनजाने में हो गई बड़ी गड़बड़!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Latest Episode: जेठालाल अमेरिका क्या गए इधर चंपक चाचा परेशान हो उठे हैं. यूं तो वो अकेले नहीं है सभी सोसायटी वाले उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद चाचाजी के साथ कुछ ऐसा हो गया है जो नहीं होना चाहिए था जिसके बारे में किसी को भी अंदाज नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है. बापूजी का ध्यान रखने के चक्कर सारी गड़बड़ हो गई और फिर चंपक चाचा ने ऐसा कदम उठा लिया कि सब चक्कर खा गए.

 



 

 

 

 

गोकुलधामवालों से परेशान हुए बापूजी
हुआ ये कि जेठालाल ने उनकी गैर मौजूदगी में बापूजी का ध्यान रखने की जिम्मेदारी भिड़े को सौंपी और फिर इस जिम्मेदारी को सभी सोसायटीवालों ने मिलकर उठा लिया. लिहाजा घड़ी घड़ी में जाकर बापूजी का हाल चाल पूछा जाने लगा कि कहीं उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं है लेकिन इसी से चंपक चाचा जी काफी परेशान हो गए. बार बार उनके घर पर आते लोगों से वो तंग आ गए और घर छोड़कर चले गए. जब सोसायटीवालों को पता चला कि चाचाजी घर पर नहीं हैं तो उनका टेंशन के मारे बुरा हाल हो गया और उन्होंने घर में चाचाजी को ढूंढने के लिए दरवाजा ही तोड़ डाला.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

 

 

बापूजी ने जमकर लगाई क्लास
वहीं सबसे तंग आकर बापूजी क्लब हाउस में जाकर सो गए थे. ऐसे में जब चंपक चाचा जी घर पहुंचे तो उन्हें सारे मामले का पता चला और उन्होंने सभी की जमकर क्लास ली और बताया कि उनका ध्यान रखना उन्हें कितना भारी पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

 

 

खैर, अभी तो जेठालाल के आने में देर है तब तक तो ना जाने सोसायटीवाले कितने गुल खिलाएंगे. वैसे चाहे जो भी हो दर्शकों को इस शो से हंसी के ठहाके ही मिलने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!