Bhabi Ji Ghar Par Hai: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं अंगूरी भाभी, अकाउंट से इतनी मोटी रकम ले उड़े ठग. जानिए क्या है मामला..

Shubhangi Atre Fraud: ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सीरियल में अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) अपने बेवकूफी भरे रवैया से सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं. लेकिन क्या आपको पता है सभी को हंसाने वाली अंगूरी भाभी यानी कि आपकी प्यारी शुभांगी अत्रे ठगी का शिकार हो गई हैं. इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद अंगूरी भाभी ने किया. खास बात है कि एक्ट्रेस ने इस बात की शिकायत साइबर सेल में भी कर दी है. हाल ही में दिए इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने बताया कि इस ऑनलाइन ठगी का वो किस तरह से शिकार हुईं और उन्हें कितनी मोटी रकम का चूना लगा है.

 



 

 

 

ऐसे हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

बातचीत के दौरान शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने बताया कि वो किस तरह से ठगी की चपेट में आईं. एक्ट्रेस ने कहा- ‘8 सितंबर को मैं ऑनलाइट चीजें ऑर्डर कर रही थी. ये एक नामचीन फैशन ऐप है. जैसे ही ऑर्डर को बुक किया तो मेरे पात तुरंत फोन आ गया. उन्होंने मेरे घर का पता पूछा. इसके बाद उन्होंने पूछा कि इस ऐप से आपका शॉपिंग करने का एक्सपीरियंस कैसा है. मैं इस ऐप से तीन साल से लगातार शॉपिंग कर रही हूं. इसलिए अभी तक तो सबकुछ ठीक लगा.

 

 

 

प्रीमियर मेंबर बताया मुझे

इसके आगे शुभांगी अत्रे ने कहा कि ‘इस फोन कॉल पर दो लड़के और जुड़ गए. उन्होंने कहा कि मैं प्रीमियर मेंबर हूं, इसलिए मुझे एक प्रोडक्ट फ्री देना चाहते हैं. आमतौर पर मैं इस तरह की चीजों को इग्नोर करती हूं. लेकिन मुझे ये सही लगा. इन्होंने कहा का आपको एक जीएसटी अमाउंट बस देना होगा. मैंने जैसे ही पेमेंट किया तो कई और ट्रांजेक्शन हुए और अमाउंट निकल गया. तभी मुझे लगा कि मेरे साथ ठगी हुई है. मैंने सारे एटीएम और कॉर्ड्स ब्लॉक कराए.’

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

 

 

 

9 सितंबर को की साइबर सेल में शिकायत

इसके साथ ही शुभांगी अत्रे ने कहा कि ‘मैंने इस ठगी को लेकर साइबर सेल में शिकायत की है. मैं यशस्वी यादव से मिली जो स्पेशल आईजी है और महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट में काम करते हैं. मेरा काफी बड़ा अमाउंट निकल गया. उम्मीद करती हूं कि ये लोग जल्दी पकड़े जाएंगे. मेरी मेहनत की कमाई थी. मैं नहीं चाहती कि कोई मेरी मेहनत की कमाई का गलत तरीके से इस्तेमाल करें.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार
error: Content is protected !!