Anjali Arora के एमएमएस विवाद पर Urfi Javed बोलीं, अगर कोई लड़की शारीरिक संबंध..

Urfi Javed comment on Anjali Arora : अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद को बोल्डनेस में शायद ही कोई मात दे पाए. वह किसी सीरियल या वेबसीरीज में काम किए बिना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. बात बात चाहे उनके फैशन की हो या उनके विचारों की, उर्फी बोल्ड हमेशा बेबाकी से सवालों के जवाब देती हैं.

 



 

 

 

सोशल मीडिया पर भले ही वह आए दिन बुरी तरह ट्रोल की जाती हैं, लेकिन इसका उन पर तनिक भी असर नहीं पड़ता. उर्फी अपनी बात शेयर करते हुए जरा भी नहीं हिचकिचातीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने अपनी जिंदगी के संघर्षों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के एमएमएस विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

 

 

 

क्या मैं काइली जेनर हूं

जब उर्फी जावेद से पूछा गया कि क्या वह पैपराजी को अपने बारे में कवर करने के लिए पैसे देती हैं तो उन्होंने ही पलटकर सवाल दाग दिया. उर्फी ने पूछा-क्या मैं काइली जेनर हूं, इतना पैसा कहां से लाऊंगी? सोशल मीडिया पर कई बार लोग कहते हैं कि मेरे पास कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और फिर वही कहते हैं कि मैं खुद को कवर करने के लिए पैपराजी को पैसे देती हूं. उर्फी जावेद ने यह भी बताया कि कैसे पैपराजी को हमेशा पता होता है कि वह कहां और क्या कर रही हैं. उन्होंने कहा कि हर आर्टिस्ट की अपनी एक पीआर टीम होती है और यही मीडियाकर्मियों को उनके ठिकाने के बारे में बताती है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

 

लोगों को इसमें आपत्ति क्यों

अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए उर्फी जावेद ने कहा कि लोगों को उनके लाइफ में आई प्रॉब्लम के बारे में पता नहीं है. उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया, जब उसके पास पैसे नहीं थे. बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रवेश करने से पहले उन्हें पैसे उधर लेने पड़े थे. चूंकि वह एक हफ्ते के ज्यादा घर में नहीं टिक पाईं, इसलिए वह मुश्किल से शो से पैसा कमा पाई. जब वह बिग बॉस हाउस से बाहर आईं तो उन पर बहुत अधिक कर्ज है, जिसे चुकाना जरूरी है. उन्होंने फिर एक सवाल पूछ लिया कि अगर मैं ऐसे-वैसे कपड़े पहनकर कुछ पैसे कमा लेती हूं तो लोगों को इसमें आपत्ति क्यों है?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

इस दौरान जब उर्फी से कच्चा बादाम स्टार अंजलि अरोड़ा के MMS विवाद के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर MMS में अंजलि होती भी तो वह क्रिमिनल नहीं, बल्कि विक्टिम होती. उर्फी ने कहा कि अगर कोई लड़की शारीरिक संबंध बनाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करती है और उसकी मर्जी के बिना वायरल हो जाता है तो वह अपराध की शिकार होती है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!