कभी सानिया मिर्जा के लिए धड़कता था वरुण धवन का दिल, एक्टर ने बताया पहली मुलाकात का पूरा किस्सा!

यंग जेनरेशन के सबसे बेहतरीन और सक्सेसफुल एक्टरों की लिस्ट में शुमार वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ वो फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से व्यस्त हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान वरुण धवन ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए खुलासा किया कि किसी समय में सानिया पर उनको काफी तगड़ा वाला क्रश था। आइए जानते हैं क्या कुछ बताया वरुण धवन ने।



 

 

 

 

पहली मुलाकात में बहुत नर्वस थे वरुण धवन

कुछ दिनों पहले की बात है जब फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन यूएई गए हुए थे। इसी ट्रिप के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पहले क्रश का खुलासा किया था। वरुण ने बताया कि सानिया मिर्जा को वो बहुत ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन जब वो सानिया से पहली बार मिले थे तो वो मुलाकात काफी अजीब रही थी। दरअसल सानिया से उनकी पहली मुलाकात किसी एड शूट के दौरान हुई थी। उस समय वो काफी ज्यादा नर्वस थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/p/ClN3TO2MjKr/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

सानिया की मां ने वरुण को लगाई थी डांट

इंटरव्यू में बात करते हुए वरुण ने बताया कि एड शूट से पहले सानिया ने उन्हें सेब लाने के लिए कहा था। लेकिन जब वो सेब लेकर आए तो उनके हाथ काफी ज्यादा कांप रहे थे। वरुण ने जैसे तैसे हिम्मत करके कांपते हाथों से सानिया की मां को वो सेब दिया। लेकिन सानिया की मां ने उन्हें डांटते हुए पूछा कि, ये सेब तुम्हें किसने लाने के लिए कहा। सानिया तो सेब नहीं खाती है। लेकिन किस्मत से तभी सानिया वहां आ गईं और बात को संभाल लिया।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

 

 

 

इन फिल्मों में आए नजर वरुण धवन

बता दें कि वरुण धवन को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वरुण ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘दिलवाले’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का छाप छोड़ चुके हैं। फिल्म ‘भेड़िया’ से पहले उनकी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब वो अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा वो फिल्म ‘बवाल’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर होंगी।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!