Farmer Festival : नम्रता और रेवती को मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’, बहेराडीह में धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय किसान महोत्सव

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में 23 दिसंबर को किसान स्कुल की स्थापना दिवस मनाई गई। वहीं गौठान में किसानों के द्वारा दो दिवसीय किसान महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास ने पहली बार गौठान को गोद लेने और ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम कर रही बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव को नारी शक्ति सम्मान से नवाज़ा गया.

 



इसी तरह केले के रेशे से कपड़ा बनाने, क़ृषि में महिलाओ की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने वाली बलौदा ब्लॉक के कुरदा कलस्टर की जाटा मुख्यालय के बिहान की एफएलसीआरपी रेवती यादव को भी शाल, श्रीफल, मेमोंटो और प्रसस्ति पत्र से नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

नम्रता और रेवती को नारी शक्ति सम्मान मिलने पर गाँव के सरपंच अनिता सपन मिरी, उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, सचिव जमुना सिंह नेताम, पूर्व सरपंच मुरीत राम यादव, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र यादव, किसान स्कुल के संचालक दीनदयाल यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष साधना यादव, पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, हेमकुमारी यादव,बैंक मित्र सुमित्रा यादव,मेघा यादव, सकून यादव,पुष्पा यादव, सुमित्रा कंवर, अमरीका यादव, राजकुमारी यादव, रामबाई यादव, श्याम कंवर, तीजा यादव, रामकुमारी यादव, मिना चौहान, पंच अहिल्या यादव, रामकली यादव, उर्मिला यादव, कंचन कश्यप, शिवराम कश्यप, पिंटू कश्यप एवं जिले के बिहान के महिलाओ ने हर्ष ब्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!