बहेराडीह गोठान में धूमधाम से मनाया गया गौरा महोत्सव, महिलाओं और ग्रामीणों में दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के जाटा पंचायत का आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान में किसान दिवस के अवसर पर गौरा महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन भगवान भोलेनाथ का बारात निकली और विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना किया गया। गौरा की स्थापना छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास महंत ने किया। तत्पश्चात महोत्सव के ठीक तीसरे दिन बाजे गाजे के साथ रामसागर तालाब में विषर्जन किया गया।

 



महोत्सव को सफल बनाने में बिहान के नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, और अंचल के ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को भारत के पहला किसान स्कुल बहेराडीह में किसान दिवस मनाया गया, वहीं स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया और जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के नाम पर किसान स्कूल का नामकरण किया गया.

किसान स्कुल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान दिवस के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो के सहयोग से मॉडल गौठान बहेराडीह में किसान महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पशुधन विकास विभाग समेत स्वास्थ्य विभाग, क़ृषि विभाग, उद्यान विभाग, केंद्रीय रेशम बोर्ड और जिले के प्रगतिशील किसानों ने स्टॉल लगाया। वहीं पशुपालको को निशुल्क दवाई वितरण, ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, फलदार पौधों का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

बिहान के सक्रिय महिला ललिता यादव व एफएलसीआरपी रेवती यादव ने बताया कि किसान महोत्सव में क़ृषि में महिलाओ की भागीदारी पुरुषो से कहीं अधिक होती है। महोत्सव के दूसरे दिन बिहान स्व सहायता समूह की पांच सौ महिलाओ ने एक साथ जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सुआ नृत्य भी किया। उन्होंने बताया इस दौरान गाँव की समृद्धि के लिए गौठान में गौरा महोत्सव का भी आयोजन गाँव के बैगा श्याम कंवर के देखरेख में किया गया।

error: Content is protected !!