JanjgirChampa Suicide : युवक ने लगाई घर में फांसी, कारण अज्ञात, क्षेत्र में फांसी लगाने की घटना लगातार बढ़ती जा रही

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा में युवक ने घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक ने खुदकुशी क्यों की, यह अभी पता नहीं चला है. पामगढ़ क्षेत्र में फांसी लगाने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीपारा के गोकुल कश्यप का बेटा रामरतन कश्यप, अज्ञात कारण से घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतक रामरतन कश्यप ने किस वजह से खुदकुशी की है, यह अभी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!