JanjgirChampa Suicide : पूर्व सरपंच की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी, 12 वीं कक्षा की थी छात्रा, बलौदा पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बेलटुकरी के पूर्व सरपंच शिवशंकर पाटले की नाबालिग बेटी वंदना पाटले ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है. वंदना पाटले, कक्षा 12 वीं की छात्रा थी. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और मातम का माहौल हैं.



Korba : रेकी गांव में हाथी का दल रुका रहा दिन भर, एक बार फिर हाथी के दल ने जगह बदली, अब हाथी… देखिए VIDEO

इसे भी पढ़े -  Sakti Plant Hadsa Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, मौत का आंकड़ा बढ़ा, 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि वंदना पाटले के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. छात्रा वंदना पाटले, बेलटुकरी के पूर्व सरपंच शिवशंकर पाटले की बेटी थी, वह 17 वर्ष की थी और कक्षा 12 वीं की छात्रा थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Breaking : वेदांता प्लांट हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा मजदूर घायल, 11 मजदूर भेजे गए रायगढ़...

पुलिस का कहना है कि मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में जांच जारी है और परिजन के बयान, पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

error: Content is protected !!