आप महाशिवरात्रि पर 5 विशेष भोग लगाकर उनकी विशेष कृपा हासिल कर सकते हैं। आज हम उन 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अर्पित करने पर भगवान शिव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं और जातकों का घर धन-धान्य से भर देते हैं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के प्रिय भोग
मिष्ठान
धार्मिक विद्वानों के अनुसार महाशिवरात्रि पर भोले शंकर की पूजा करते हुए आप उन्हें गाय के दूध से बनी कोई भी सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
ठंडाई
शिवरात्रि पर भांग वाली ठंडाई को शिवलिंग पर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव का प्रिय पेय है, जिसे पीकर वे मस्त हो जाते हैं। जो लोग शिवरात्रि पर ठंडाई अर्पित करते हैं, उनका घर धन से भर जाता है।
मखाने की खीर
Lord Shiva will bless these people on Mahashivratri: ज्योतिष शास्त्र में मखाने की खीर को भी सर्वोत्तम बताया गया है। आप महाशिवरात्रि पर गाय के दूध में मखाने की खीर बनाकर शिव जी को अर्पित करें तो आपको इसका पुण्य लाभ मिलेगा। ऐसा करने से सारे अटके काम पूरे होने लगते हैं।