JanjgirChampa FIR : महिला से मारपीट कर घर में आग लगाने वाले पति और जेठ के खिलाफ केस दर्ज, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव में महिला से मारपीट कर घर में आग लगाने वाले पति और जेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 436, 506 (B), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव की सुंती बाई यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में सहपरिवार खाना खाने कर बाद सो रहे थे. वह अपने पति गोपी यादव से रोजी मजदूरी की बातचीत कर रहे थे, तभी घरेलू विवाद को लेकर उसका पति और जेठ एक राय होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने पास में रखे डंडे मारपीट की. इससे महिला को चोट आई है. तब वह इन लोगों से डर कर अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

थोड़ी देर बाद वह घर आई तो देखी कि उसका पति गोपी यादव, जेठ गोपाल यादव साथ में मिलकर घर में माचिस जलाकर आग लगा दी थी और घर में आग लगने से धुआं निकलने लगा था, जिसके बाद उसका पति, जेठ वहां से भाग गए थे. आग लगने से घर पूरी तरफ से जल गया है. इससे 1 लाख 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी पति गोपी यादव, जेठ गोपाल यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!