छत्तीसगढ़ : प्रदेश में लौट रहा कोरोना, इस जिलें में मिले 5 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद…

बिलासपुर. देश भर में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी से नए कोरोना मरीजों का चौकानें वाला आंकड़ा सामने आया हैं। न्यायधानी बिलासपुर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार, न्यायधानी बिलासपुर में पांच नए मरीजों की पहचान हुई है। इन मरीजों में 13 वर्षीय बालक, 2 महिला, 2 पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। जिले के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने 5 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : आरके सिंह स्कूल में चौकीदार ने फांसी लगाई, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस...
error: Content is protected !!