बड़ा हादसा : बस की चपेट में आने से 5 तीर्थयात्रियों की मौत, सीएम ने जताया दुख

चंपावत. उत्तराखंड के मां पूर्णागिरी मेले में बस की चपेट में आने से 5 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई. टनकपुर अस्पताल के मेडिकल अफसर घनश्याम तिवारी ने बताया कि अस्पताल में लाए गए मरीज़ों में से 3 मरीज़ों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, इलाज के दौरान 2 महिलाओं की मृत्यु हो गई है.



मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से 3 बहराइच के और 2 बदायूं के रहने वाले थे। अन्य 7 घायलों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

मामले में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में कहा कि चंपावत में बहुत दुखद दुर्घटना हुई. मैंने जिलाधिकारी से बात की है, हमारी जिला प्रभारी रेखा आर्य प्रभावित परिवारों के साथ हैं. राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है, उनकी पूरी सहायता की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

error: Content is protected !!