कोरोना से फिर थमी इतने लोगों की सांसें, इन तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े…

नई दिल्ली. देश में कारोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ो ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1500 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि देश के तीन राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। 1500 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 8601 हो गई है और 6 मरीजों की मौत भी हुई है।



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में सक्रिय मामलों में से 61 फीसदी, 5240 मरीज केरल, महाराष्ट्र और गुजरात में हैं। केरल में सबसे अधिक 2186, महाराष्ट्र में 1763 और गुजरात में 1291 सक्रिय मरीज हैं। 635 सक्रिय मरीजों के साथ कर्नाटक चौथे, तमिलनाडु 549 सक्रिय मरीजों के साथ पांचवें और 424 मरीजों के साथ दिल्ली छठे नंबर पर है।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

देश में कोरोना से अबतक कुल 4,47,02,257 लोग संक्रमित चुके हैं। इसमें से 4,41,62,832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,30,824 हो गया है। देश में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है। वहीं अबतक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.02 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। स्वस्थ होने की दर 98.7 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में संक्रमण की रफ्तार भले ही तेज है लेकिन आठ राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। इनें अंडमान निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन दीयू, लक्षद्वीप, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना वायरस का कोई नामों निशान नहीं है।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

देश के पहाड़ी राज्यों में भी वायरस दबे पांच आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हिमाचाल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 69 नए मरीज मिले हैं और संक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है। उत्तराखंड में 19 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी तरह जम्मू- कश्मीर में 72 और लद्दाख में चार मरीजों का उपचार चल रहा है।

देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीके की अबतक 220 करोड़ 65 लाख 23 हजार 295 खुराक दी जा चुकी है। 22 करोड़ 71 लाख से अधिक खुराक बूस्टर डोज की लगी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अबतक कुल 92 करोड़ आठ लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 1.19 लाख सैंपल जांचे गए हैं।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

error: Content is protected !!