Champa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खिरसाली पारा निवासी सूरज सहीस, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सूरज सहीस के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IFS अफसरों के तबादले, आदेश जारी किया, देखिए सूची...

पुलिस ने आरोपी सूरज सहीस के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी खिरसाली पारा निवासी सूरज सहीस को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!