छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : हैंडबॉल प्लेयर की हावड़ा नदी में मिली लाश, 10वीं का छात्र था, …यहां जाते वक्त हो गया था लापता… विस्तार से पढ़िए…

भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. दरअसल भिलाई के हैंडबॉल प्लेयर की लाश हावड़ा नदी में मिली है. बताया जा रहा है कि मृतक खिलाड़ी कोलकाता से गायब हो गया था, जिसके बाद कल शाम उसकी लाश मिली है. फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भिलाई के चार खिलाड़ी 24 मार्च को रवाना हुए थे। इस टीम में सेक्टर 4 निवासी सिराज भी शामिल था, लेकिन गुवाहाटी पहुंचने से पहले सिराज कोलकाता से लापता हो गया, जिसके बाद टीम के कोच ने शिकायत दर्ज करा दी और अन्य खिलाड़ियों को लेकर आगे रवाना हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : धूमधाम से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ में, सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ पूजा अर्चना का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे लोग...

आपको बता दें कि सिराज, क्लास 10 का छात्र है। वह जवाहर नगर के निजी स्कूल का छात्र है. हैंडबॉल का अच्छा खिलाड़ी है. इस वजह से उसका चयन नेशनल स्तर के खेल में हुआ. लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद से परिवार वाले सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : नशीले टेबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, बाइक-स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!