छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत, ट्रैक्टर ने दोनों को कुचला

कोरबा. जिले में आज एक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई. मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने मार्निंग वॉक पर निकले दादा और पोते को रौंद दिया. हादसे में सीतामढ़ी के रहने वाले 3 साल के मासूम चिराग ताती और उसके दादा विष्णुदेव ताती की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी राम मंदिर के पास हुआ है.

 



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दादा और पोते को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद बस्ती वासियों में भारी आक्रोश है. अस्पताल परिसर में बस्ती वासियों की भीड़ लग गई है. लोगों ने रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने की मांग उठाई है. बताया जा रहा कि दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!