छत्तीसगढ़ : खुद को डीएसपी का बेटा बताने वाला गिरफ्तार, दिखा रहा था झूठा धौंस

रायपुर. मारपीट कर खुद को डीएसपी का बेटा बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था.

 



इस दौरान थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से इसके दोपहिया वाहन को मामूली ठोकर लगा, जिस पर आशुतोष सिंह आवेश में आकर आटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डीएसपी का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा. आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा. जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!