JanjgirChampa Suicide : लीलागर नदी के पास आत्महत्या करने वाले 20 वर्षीय युवक की हुई पहचान, सुसाइड की वजह आपको हैरान कर देगी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा की लीलागर नदी के पास एक युवक ने अपने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उसकी पहचान रिसदा गांव के 20 वर्षीय युवक ओमप्रकाश केंवट के रूप में हुई है. युवक शराब पीने का आदी था. वह अपने भाई और पिता के साथ घुटकू के स्टील कंपनी में काम करता था. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गुटखा खाने के लिए परिजन के द्वारा रुपये नहीं देने की वजह से उसने सुसाइड कर ली थी.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरसअल, 17 अप्रैल को आरसमेटा की लीलागर नदी में एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली थी. पुलिस उसकी पहचान के लिए जुटी हुई थी. उसकी पहचान रिसदा गांव के शनिचरा केंवट के 20 वर्षीय बेटे ओमप्रकाश केंवट के रूप में हुई है.

वह शराब के नशे में घर में अपनी मां से पैसे मांगने लगा पैसे नहीं देने की वजह से गुस्से में आकर लीलागर नदी के पास अपने बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. ओमप्रकाश केंवट शराब पीने का आदी था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!