JanjgirChampa Accident Death : दो बाइक में हुई थी भिड़ंत, एक बाइक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई थी. घटना में एक बाइक चालक को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ IPC की धारा 304-A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

दरअसल, अशोक पाण्डेय बाइक से गायत्री मंदिर रोड के पास पहुंचा था, तभी तुषार राठौर अपनी बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर अशोक पाण्डेय की बाइक को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था, जिससे अशोक पाण्डेय की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी.

अशोक पाण्डेय को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां अशोक पाण्डेय की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चालक तुषार राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!