Sakti Teacher Suspend : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य से अनुपस्थित सहायक शिक्षक को किया निलंबित

सक्ती. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य में रामलाल श्रीवास सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला किकिरदा विकासखंड जैजैपुर को प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था। सर्वे का कार्य प्रारंभ नहीं करने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 



जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने बताया कि सहायक शिक्षक रामलाल श्रीवास की ड्यूटी 11 अप्रैल 2023 से 3 अप्रैल 2023 को टीम नंबर 3 में लगाई गई थी। श्री श्रीवास के द्वारा सर्वे का कार्य आज दिनांक तक प्रारंभ नहीं करने व उच्च कार्यालय के आदेश की अवहेलना किए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम (9) के निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले के 9 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, अकलतरा के आर.के. ट्रेडर्स को सील किया, जिले में हो रही लगातार कार्रवाई...

निलंबन अवधि में श्री श्रीवास का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर निर्धारित किया जाता है एवं निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!