Train के इस कोच में गलती से भी नहीं करना सफर, नहीं तो हो सकती है जेल. जानिए क्या है वजह

इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। हमारे देश में लाखों लोग रोजाना रेल से सफर करते हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। इतनी भारी संख्या में लोगों के सफर करने का कारण भारतीय रेलवे की सुगम व आरामदायक यात्रा है। इसके अलावा एक वजह रेल का सस्ता किराया भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के किस डिब्बे में गलती से भी सफर नहीं करना चाहिए। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं; रेलवे के बहुत से नियम ऐसे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। आज हम इस खबर में इसी विषय के बारे में बताएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

 

ऐसा कौन सा कोच है?

रेल का सफर यानी आरामदायक सफर, ये तो सभी जानते ही हैं। इससे अलग रेलवे में एक ऐसा कोच भी होता है जिससे सफर करना किसी को भी मंहगा पड़ सकता है। इस कोच को सब लोग Pantry Car के नाम से जानते हैं। अगर कोई भी शख्स ट्रेन की पेंट्री कार में सफर करते हुए पाया जाता है तो उसे जेल तक हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

 

केवल इसलिए जा सकते हैं
रेलवे के नियम या रेलवे एक्ट के मुताबिक कोई भी यात्री ट्रेन की पेंट्री कार में सफर नहीं कर सकता। अगर ऐसा करते हुआ कोई भी यात्रा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। हालांकि, आप कोई स्पेशल ऑर्डर के लिए जैसे – गर्म दूध, पानी के लिए पेंट्री कार में जा सकते हैं। लेकिन इसमें सफर करना बिलकुल भी अलाउड नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!