Sakti FollowUp News : पूर्व जनपद सदस्य पूर्णिमा पटेल बैठी थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, पिता की जमीन के सीमांकन के लिए जनवरी से काट रही दफ्तर का चक्कर, 1 जून को होगा जमीन का सीमांकन, दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा प्रतिवेदन

सक्ती. जैजैपुर की पूर्व जनपद सदस्य पूर्णिमा पटेल पिता की जमीन का सीमांकन के नही होने और दुर्व्यवहार, पैसे की मांग करने वाले आरआई और पटवारी पर कार्रवाई करने को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी, अफसरों के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त हो गई है. साथ ही, दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा.

 



जैजैपुर पूर्व जनपद सदस्य पूर्णिमा पटेल, उनके पिता गोविंद राम पटेल के बिछिया गांव की जमीन के सीमांकन के लिए 12 जनवरी को आदेश जारी किया गया था, लेकिन जमीन का अभी तक सीमांकन नहीं हुआ है. आरआई और पटवारी के द्वारा सीमांकन के लिए रूपये 10-10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी. इसके बाद मामले की शिकायत कलेक्टर को की गई थी, जिसके बाद 9 मई की तिधि निर्धारित की गई थी. सीमांकन के दौरान आरआई और पटवारी के द्वारा पूर्णिमा पटेल के साथ बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

मामले की शिकायत पूर्णिमा पटेल ने कलेक्टर, एसपी, एसडीएम तहसीलदार और थाना में आवेदन दिया था कि जमीन का तत्काल सीमांकन किया जाए. पूर्णिमा पटेल ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास भी शिकायत की थी, इसके बाद मंत्री ने एसडीएम को निर्देशित किया था, फिर भी अब तक सीमांकन नहीं हुआ है, तब पूर्णिमा ने नायब तहसीलदार को भूख हड़ताल के संबंध में ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद भूख हड़ताल पर बैठ गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मामले के तुल पकड़ने के बाद अफसरों ने आश्वासन दिया, फिर भूख हड़ताल समाप्त हुई. इस तरह 1 जून को जमीन का सीमांकन किया जाएगा. सीमांकन के लिए राजस्व टीम को सूचना जारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!