Sanvidhan Mela : हसौद में 3 दिवसीय संविधान मेला का आयोजन किया गया, ये है उद्देश्य…, छ्ग के बाद अब इन राज्यों में भी लगेगा संविधान मेला…

सक्ती. हसौद में 3 दिवसीय संविधान मेला का आयोजन किया गया. भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा के द्वारा आयोजित 11 वां संविधान मेला में लोगों ने भागीदारी निभाई और संविधान की महत्ता से अवगत हुए. संविधान मेला में लोगों को 3 दिनों तक भारतीय संविधान की जानकारी दी गई.

 



भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा के द्वारा अभी तक छ्ग में ही संविधान मेला लगाया जाता रहा है. अब इसे विस्तार दिया जाएगा और छ्ग के साथ ही महाराष्ट्र, ओडिसा, मध्यप्रदेश, झारखंड में संविधान मेला लगाया जाएगा. प्रचारिणी सभा के द्वारा इस वर्ष को संविधान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और संविधान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताने का प्रयास किया जा रहा है. प्रचारिणी सभा ने सरकार से संविधान की जानकारी देने अलग-अलग तरह से प्रयास करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

स्थानीय लोगों ने भी संविधान मेला में पहुंचकर जानकारी ली और खुशी जताई. लोगों ने कहा कि ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि संविधान की जानकारी लोगों की मिलती रहे.

error: Content is protected !!