Sakti Big Arrest : 19 लोगों से 12 लाख रूपये की ठगी का मामला, मामले में शामिल 3 आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक की हो चुकी है गिरफ्तारी, मामले में अन्य लोगों की भी हो सकती है गिरफ्तारी, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने 19 लोगों से 12 लाख रूपये की ठगी के मामले में शामिल 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. पूर्व में मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. मल्दा गांव में कियोस्क शाखा संचालित थी.

 



पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, मल्दा गांव में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कियोस्क शाखा के संचालक जितेंद्र देवांगन के द्वारा ट्रांजेक्शन के दौरान 19 लोगों से 12 लाख 6 हजार रूपये की ठगी कर अपने साथी ओंकार कश्यप, जगदीश कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप और अन्य साथी की खाते में ट्रांजेक्शन करने की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कियोस्क संचालक जितेंद्र देवांगन और उसके अन्य साथी के खिलाफ 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

पुलिस ने पूर्व में आरोपी कियोस्क संचालक जितेंद्र देवांगन को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था, वहीं मामले से शामिल ओंकार कश्यप, जगदीश कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में उसके अन्य साथी भी शामिल है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!