मुख्यमंत्री सहायता कोष में जांजगीर-चांपा जिले के किसानों ने दी 2.93 लाख रूपए की राशि, मुख्यमंत्री का ‘राजीव गांधी न्याय योजना’ शुरू करने के लिए जताया आभार

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जांजगीर-चांपा जिले के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन की अवधि में किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किश्त में 1500 करोड़ की राशि अंतरित करने पर आभार व्यक्त किया और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु 2.93 लाख रूपए का चेक भी सौंपा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को संकट की इस बेला में जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आने की प्रशंसा की और उन्हें आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में रविशेखर भारद्वाज सहित जांजगीर-चाम्पा जिले के किसान शामिल थे।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/vhEGzAWwCHI”]

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन
error: Content is protected !!