JanjgirChampa Accident : पामगढ़ के तहसील के सामने कार और बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर, हवा में उछलकर कार के ऊपर गिरा बाइक सवार युवक, बाइक हुई क्षतिग्रस्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के तहसील के सामने कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरा. इससे युवक को चोट आई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ तहसील कार्यालय के सामने शिवरीनारायण की तरह से आ रही कार और बिलासपुर की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछल गया और कार के ऊपर गिर गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

हादसे में युवक को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं कार का सामने का हिस्सा भी डैमेज हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!