Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगाया गया नेत्र जांच शिविर, संस्था के द्वारा चलाये जा रहे मुहिम एक पेड़ दोस्ती के नाम के तहत पेड़ लगाया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा समाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मधुवा के प्राथमिक शाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।डॉ सोनी ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में आई फ्लू फैला हुआ है।उसी के रोकथाम हेतु वेल विशर फाउंडेशन के साथ यह शिविर लगाया गया।वेल विशर के सदस्य शरद सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा देखा गया कि हमारे यंहा बच्चों में लगातार आई फ्लू फैल रहा था ।इस शिविर में स्कूल व गांव के बच्चों का निशुल्क नेत्र जाँच कर जिन बच्चों को आई फ्लू के समस्या है उन्हें आई ड्राप दिया जा रहा है । साथ ही संस्था द्वारा चलाये जा रहे मुहिम एक पेड़ दोस्ती के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया।स्वास्थ्य विभाग के सत्यजीत कुर्रे ने बच्चों को आई फ्लू के लक्षण व बचाव के तरीके बताते जागरूक किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सत्यजीत कुर्रे,सुभाषिनी निर्मलकर,सूर्यनारायण बंजारे,कल्याणी अघरिया ने अपनी सेवाएं दी।कार्यक्रम में संस्था से शरद सिंह,सुंदर प्रधान,श्रीमती सोन कुंवर मरकाम,श्रीमती भारती सिंह,श्रीमती दीपा मिंज,श्रीमती पूनम नायक आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!