स्वामी विवेकानंद उमा विद्यालय करनौद के 7 छात्र उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु चार लाख छात्रवृत्ति के लिए चयनित

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2023 के 1% मेरिट सूची जारी किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनौद के 7 छात्र छात्राओं ने अपनी जगह बनाई। जिसमें डिकेश, हर्षिता, ईशा, मेघा, करन, भूमिका एवं दिव्या ने अपना स्थान कायम किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 338000 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 323000 लोग परीक्षा में शामिल हुए थे इनमें से 3327 लोगों ने 1% मेरी सूची में 4 लाख (80 हजार प्रतिवर्ष 5 वर्षो तक) उच्च अध्ययन शिक्षा हेतु स्कॉलरशिप के लिए चयनित हुए।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण जलतारे, व्याख्याता यूके साहू, बी एल साहू, एम के साहू, जे आर थवाईत, एल एल जायसवाल ,श्रीमती एस के पांडेय, अरविंद दुबे, डडसेना सर, डेश्वत यादव, प्रीतम पटेल, घनश्याम राठौर, एच एन आदित्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने हर्ष व्यक्त किया है एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!